Rajya ka Arth aur uski paribhasha| राज्य का अर्थ और उसकी परिभाषा

Rajya ka Arth aur uski paribhasha| राज्य का अर्थ और उसकी परिभाषा प्रस्तावना:- राजनीति विज्ञान के अध्ययन का केंद्र बिंदु राज्य है। इस विषय में राज्य के बारे में सब कुछ जानने का प्रयास किया जाता है। राज्य आधुनिक युग की सर्वोच्च राजनीतिक इकाई है। प्रश्न यह है कि राज्य क्या है? यानी राज्य की परिभाषा क्या है? राज्य का अर्थ और परिभाषा:- वास्तव में राज्य शब्द का प्रयोग एक ऐसे संगठित मानव समूह के लिए किया जाता है जो किसी निश्चित भूभाग मैं रहते हैं और जिनकी अपनी स्वतंत्र संगठित सरकार हो, जो संप्रभुता संपन्न हों। राज्य शब्द का वैधानिक अर्थ समझने के लिए हमें इसकी अंग्रेजी शब्द “स्टेट” का अर्थ समझ लेना चाहिए। यह शब्द लैटिन भाषा के ‘स्टेटस’ शब्द से बना है जिसका अर्थ है ‘व्यक्ति का सामाजिक स्तर’। प्राचीन काल में ऐसे पॉलिश कहा जाता था। अब विद्वानों द्वारा दी गई राज्य की कुछ परिभाषाएं जानना आवश्यक है। इनमें निम्नलिखित परिभाषाएं मुख्य है– अरस्तु के अनुसार– राज्य परिवारों तथा ग्रामों का एक ऐसा संघ है जिसका उद्देश्य एक पूर्ण एक आत्मनिर्भर जीवन की प्राप्ति करना है ...